यशश्री की हत्या कर कुचला प्राइवेट पार्ट, कुत्तों से नुचवाई लाश, हिला देगी मुंबई में दाऊद शेख की घिनौनी करतूत

मुंबई : उरण निवासी 20 वर्षीय युवती यशश्री शिंदे गुरुवार को लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने गुरुवार देर शाम दर्ज कराई। यशश्री की तलाश जारी थी। इसी बीच शुक्रवार देर रात उरण तालुका के कोटनाका में एक पेट्रोल पंप के पास सुनसान सड़क पर एक अनजान लाश मिली। लाश की पहचान यशश्री शिंदे के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम हुआ तो हाल देखकर डॉक्टर्स की रूह कांप गई। यश्री के प्राइवेट पार्ट की बुरी तरह कुचला गया था। शरीर पर कई वार किए गए थे। हत्यारे का खुलासा हुआ तो सब हिल गए। यश्री की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि दाऊद शेख नाम के शख्स ने की थी। दाऊद शेख ने 15 साल की उम्र में यशश्री का यौन उत्पीड़न किया था और उसे पॉक्सो केस में जेल हुई थी। जेल से बाहर आकर उसने यशश्री के साथ जो किया उससे सब हैरान हो गए।नवी मुंबई के उरण थाने में सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र कोटे ने बताया कि हत्या की शिकार यशश्री शिंदे ने कॉमर्स से पढ़ाई की थी और एक निजी कंपनी में डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम करती थी। गुरुवार सुबह वह अपने माता-पिता को यह बताकर घर से निकली थी कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी, तो उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कुत्ते नोेच रहे थे लाश

शुक्रवार रात को उरण पुलिस स्टेशन में डिटेक्शन ब्रांच के एक पुलिस अधिकारी को एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि कोटनाका में सड़क पर एक लड़की खून से लथपथ पड़ी है और आवारा कुत्ते उसके शरीर को नोच रहे हैं। पुलिस की टीम ने पाया कि लड़की का चेहरा आवारा कुत्तों के नोंचने की वजह से खराब हो गया था, जिन्होंने उसके कंधे का मांस भी खा लिया था। उसकी कमर और पीठ पर चाकू के तीन घाव थे।

ऐसे हुई लाश की पहचान

पुलिस ने बताया कि यशश्री शिंदे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद उसके माता-पिता को बुलाया गया और उन्होंने उसके कपड़ों और कमर पर बने टैटू से उसकी पहचान की। जबकि पीड़ित लड़की के माता-पिता ने दाऊद शेख नामक एक संदिग्ध का नाम बताया।

14 साल की उम्र में किया यशश्री को टारगेट

पेशे से ड्राइवर दाऊद ने 2018 में 14 साल की यशश्री शिंदे को देखा और उसे टारगेट करना शुरू किया। उसे अपनी बातों में फंसाया। 2019 में वह यशश्री को ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। परिवार ने दाऊद के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने दाऊद को जेल भेज दिया। जेल से बाहर निकलने के बाद दाऊद ने फिर से यशश्री से संपर्क किया और उनका पीछा करने लगा।

किडनैप कर की हत्या!

घरवालों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को दाऊद ने यशश्री का अपहरण कर लिया। उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। दाऊद का मन इतने से भी नहीं भरा तो उसने यशश्री के प्राइवेट पार्ट को पत्थरों से कुचला और झाड़ियों के पास कचरे में लाश फेंक दी ताकि कुत्ते उसके शव को नोंच डालें। यशश्री के सिर के बाल भी कटे पाए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्नाटक का रहने वाला है। चूंकि उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया है, इसलिए उसका पता नहीं चल पा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *