PlayboxTV को मिला ‘Best OTT Aggregator’ का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली: PlayboxTV ने दिल्ली में आयोजित 12वें BCS Ratna Awards में ‘Best OTT Aggregator’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया।

OTT और डिजिटल कंटेंट के तेजी से बढ़ते क्षेत्र में PlayboxTV की यह उपलब्धि कंटेंट को दर्शकों तक प्रभावी और सहज तरीके से पहुंचाने की दिशा में कंपनी के प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान मानी जा रही है।

इस अवसर पर PlayboxTV के Founder एवं CEO श्री आमिर मुलानी ने पुरस्कार के लिए जूरी, अपनी पूरी टीम और सभी सहयोगी पार्टनर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बेहतर कंटेंट और दर्शकों के बीच मजबूत कनेक्शन बनाने की निरंतर कोशिशों को प्रोत्साहित करता है।

पुरस्कार समारोह में आविष्कार मीडिया ग्रुप के Founder, Chairman एवं Editor-in-Chief डॉ. अनिल कुमार रस्तोगी, PlayboxTV के Founder एवं CEO श्री आमिर मुलानी तथा ओडिशा से राज्यसभा सांसद और BJD के National Spokesperson डॉ. सस्मित पात्रा उपस्थित रहे।

PlayboxTV के लिए यह सम्मान OTT Aggregation के क्षेत्र में उसकी बढ़ती भूमिका और मजबूत होती पहचान को दर्शाता है।

#XIIBCSRatnaAwards #PlayboxTV #BestOTTAggregator #OTT #DigitalMedia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *