दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, यूपी में बढ़ गई सियासी गर्मी

लखनऊ: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर दान चोरी मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे से राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन और राज्य से जुड़े अहम मुद्दों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठकों के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन समेत प्रदेश के महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है। चर्चा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बन सकती है। यूपी में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच करीब एक घंटे तक अहम बैठक चली। बैठक में उत्तर प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति पर भी मंथन किए जाने की जानकारी है। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था और संगठन से जुड़े विषय भी बैठक में शामिल रहे। अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *