मुंबई : सूखाग्रस्त किसानों की सहायता और उनके संकट के समय सहयोग के उद्देश्य से पैराडाइज इन्फ्रा-कॉन प्रा. लि. की ओर से मुख्यमंत्री सहायता निधि में ₹25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पैराडाइज इन्फ्रा-कॉन प्रा. लि. की ओर से मनीष बठीजा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को ₹25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये) का धनादेश सौंपा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सराहनीय पहल के लिए मनीष भतीजा एवं पैराडाइज इन्फ्रा-कॉन प्रा. लि. का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों की सहायता के लिए दिए गए इस योगदान की सराहना की।
सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान करना सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। पैराडाइज इन्फ्रा-कॉन प्रा. लि. की इस पहल से जरूरतमंद किसानों को राहत पहुंचाने के प्रयासों को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।