नवी मुंबई: वाशी-ठाणे ट्रांसहार्बर रेलवे सेवा बंद
कोपरखैरणे और घणसोली के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह जाने के कारण ट्रांसहार्बर रेलवे सेवा बंद कर दी गई है।
पिछले 45 मिनट से दोनों रेल मार्गों पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप है।
रेलवे प्रशासन की ओर से मरम्मत और बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
रेल सेवा को सामान्य होने में अभी कुछ और समय लगने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोग करने और रेलवे के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।