UP Upcoming Recruitment 2026: यूपी में नई भर्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक और अनुदेशक की भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। जल्द ही प्रदेश में 21 हजार से अधिक पदों पर शिक्षक और अनुदेशक की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस नई भर्ती पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत निगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती का अधियाचन भेजा जा चुका है। इनके साथ अनुदेशक की भर्ती भी जोड़ी जाएगी।
यूपी में 20 हजार से ज्यादा भर्ती
लोकभवन में अनुदशकों मानदेय बढ़ाने के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस नई भर्ती का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ‘बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा आयोग गठन किया गया है जो सभी प्रकार के शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य कर रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद में नगरीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 10 हजार शिक्षक पदों पर अधियाचन भेजा चुका है। बहुत शीघ्र इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के सुधार के लिए अनुदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया भी हम इसमें जोड़ने जा रहे हैं। 20 हजार की ये संख्या बेसिक शिक्षा परिषद की कायाकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में मदद करेगी।’
अब कितनी होगी अनुदेशक की सैलरी?
अनुदेशकों का वेतन बढ़ाने की मांग लंबे समये से की जा रही थी। वहीं अप्रैल में अनुदेशकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके तहत 1 अप्रैल 2026 से उनका मानदेय 9 हजार से बढ़कर 17 हजार किया गया है। इसके साथ अनुदेशकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा भी दिया जाएगा। वहीं अब बढ़े हुए मानदेय का चेक मुख्यमंत्री द्वारा अनुदेशकों को रविवार को लोकभवन में सौंपे गए। इसी दौरान इस नई भर्ती की जानकारी दी गई है। आने वाली भर्ती के तहत जिन अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उनको भी इसी के अनुरूप महीने का वेतन दिया जाएगा।
कब आएगा नोटिफिकेशन?
बेसिक शिक्षक और अनुदेशक की इस भर्ती नई भर्ती का नोटिफिकेशन कब तक आएगा? इसकी जानकारी फिल्हाल नहीं दी गई है। लेकिन जो भी युवा इस भर्ती प्रक्रिया में नौकरी पाना चाहते हैं, वो अभी से इसकी तैयारी में जुट सकते हैं। अनुदेशक के पद पर संबंधित ट्रेड में आईटीआई, पॉलिटेक्निक या बीटेक के साथ सीटीआई सर्टिफिकेट भी मांगा जाता है। योग्यता संबंधित जानकारी डिटेल में जब भर्ती का विज्ञापन आएगा उसमें विस्तार से बताई जाएंगी।