सिडको के अनधिकृत निर्माण (एनसी) विभाग के मुख्य नियंत्रक द्वारा दिनांक 07.05.2026 को अटल सेतु (एमटीएचएल) गावहन टोल प्लाजा क्षेत्र में लगाए गए अनधिकृत होर्डिंग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उन होर्डिंग्स पर की गई जो सिडको के नियमों एवं नीतियों का उल्लंघन करते हुए बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लगाए गए थे।
बताया जा रहा है कि ये अवैध होर्डिंग अटल सेतु से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए असुविधा का कारण बन रहे थे। साथ ही आगामी मानसून को देखते हुए प्रशासन को आशंका थी कि यदि कोई होर्डिंग गिरता है तो इससे रोड ओवर ब्रिज (ROW) को नुकसान पहुंच सकता है और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
यह अभियान माननीय मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं मुख्य नियंत्रक, अनधिकृत निर्माण (नवी मुंबई) श्री विशाल धागे के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान को सफल बनाने में सिडको एनक्रोचमेंट विभाग के अधिकारी अमित राजपूत, सिडको पुलिस टीम, सिडको सुरक्षा गार्ड्स एवं महाराष्ट्र सुरक्षा गार्ड्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्रवाई के दौरान 1 एक्सकेवेटर, 10 मजदूर एवं 1 गैस कटर का उपयोग किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हटाए गए होर्डिंग्स किसी “पुणे स्तिथ साईराज पब्लिसिटी” कंपनी से जुड़े हो सकते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि सिडको प्रशासन उक्त होर्डिंग कंपनी के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाता है और आगे क्या कार्रवाई की जाती है।
