नवी मुंबई पुलिस हवालदार सचिन गोसावी और बाबा मनोहर भोसले की मुलाकात केवल एक पिता की अपने बेटे की जान बचाने की तड़प थी……

नवी मुंबई: पुलिस हवालदार सचिन गोसावी का नाम बाबा मनोहर भोसले से जोड़कर कुछ मीडिया के समाजबंधु जनता को केवल गुमराह और ठग रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति अत्यंत गंभीर और दुखद है। सच्चाई यह है कि सचिन गोसावी ने अपना लिवर अपने बेटे को देकर उसे जीवनदान दिया है। एक पिता द्वारा अपने बेटे की जान बचाने के लिए की गई यह कोशिश थी, और इसके पीछे उनकी एक ही चाहत थी कि उनका बेटा जल्द से जल्द इस बीमारी से ठीक हो जाए। लिवर ट्रांसप्लांट के बाद भी बेटे की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था, ऐसे समय में उनके एक करीबी व्यक्ति ने सचिन गोसावी से कहा कि आप अपने बेटे को बाबा मनोहर भोसले को दिखाएं, निश्चित ही फर्क पड़ेगा। ऐसे में एक पिता ने अपने बेटे के जल्द ठीक होने की आशा में पूरे परिवार के साथ बाबा मनोहर भोसले से मुलाकात की, और उसी समय लिया गया यह फोटो है। कुछ असामाजिक तत्वों ने इस फोटो को मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाकर एक गलत खबर और लोगों के बीच झूठा भ्रम पैदा करने का प्रयास किया है। इनके खिलाफ सचिन गोसावी कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं और जल्द ही वकील के माध्यम से इन्हें लीगल नोटिस भी दिया जाएगा, ऐसा सचिन गोसावी ने बताया। साथ ही, इस मामले में किसी भी वरिष्ठ अधिकारी के साथ सचिन गोसावी और बाबा मनोहर भोसले का एक भी संयुक्त फोटो उपलब्ध नहीं है, फिर भी गलत तरीके से खबरें फैलाने का काम महाराष्ट्र राज्य में जोर-शोर से चल रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा सचिन गोसावी ने इस दौरान कहा……

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *