भारत-पाक तनाव के बीच हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य, पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड़ और पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं जा सकेगा। सभी को 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने इस बारे में आदेश जारी किया है।

हर समय ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा
आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक किसी भी तरह की छुट्टी नहीं मिलेगी। सभी कर्मचारियों को हर समय ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ सकता। साथ ही, कोई भी बिना अनुमति के छुट्टी पर नहीं जा सकता। आदेश में यह भी कहा गया है कि अब कोई भी छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी। अगर किसी कर्मचारी या अधिकारी को छुट्टी पर जाना बहुत जरूरी है, तो उन्हें स्वास्थ्य महानिदेशक से इजाजत लेनी होगी। अगले आदेशों तक किसी भी प्रकार की छुट्टियां रद्द की जाती हैं और सभी कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैयार रहें।

क्यों लिया ये फैसला
विभाग ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। तनावपूर्ण माहौल में स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू रूप से चलना जरूरी है। इसलिए, विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि उसके सभी कर्मचारी हर समय उपलब्ध रहें। आदेश में ये भी लिखा है कि कोई भी कर्मचारी-अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा न ही अवकाश पर प्रस्थान करेगा। वहीं फायर ब्रिगेड और पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश मिले है। फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। लंबी छुट्टियों पर गए कर्मचारियों को वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Just a moment...