सलमान खान फायरिंग केस में दया नायक की एंट्री, सूरत में गन खोजने को मुंबई क्राइम ब्रांच का सर्च ऑपरेशन शुरू

अहमदाबाद/सूरत: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की एंट्री हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम इस वारदात में इस्तेमाल की गई गन (बंदूक) को खोजन के लिए सूरत पहुंची है। गुजरात के कच्छ से पकड़े दोनों शूटर्स ने तापी नदी में बंदूक फेंकने की बात कबूली थी। पुलिस ने सलमान खान के घर फायरिंग मामले में दो शूटर्स के साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भी आरोपी बनाया है।

तैयारी के साथ पहुंची क्राइम ब्रांच
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूरी तैयारी के साथ आई है। तापी नदी में बंदूक की खाेजबीन में समय लगने की उम्मीद है। सलमान खान के गैलेक्स अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स ने कहा था कि उन्होंने मुंबई से कच्छ आने के दौरान सूरत की तापी नदी में बंदूक फेंक दी थी। मुंबई क्राइम इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच कर रही है। सूरत जो टीम पहुंची है। उसमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी शामिल हैं। 17 अप्रैल को गुजरात की कच्छ पुलिस ने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को आशापुरा माता के मंदिर से गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस को सौंपा था।

ऑपरेशन में लग सकता है समय
मुंबई पुलिस ने दोनों शूटर्स को 10 दिन की रिमांड पर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम सूरत में शूटर्स से मिली जानकारी के आधार पर ही सर्च ऑपरेशन चलाएगी। सर्च ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञों की टीम भी क्राइम ब्रांच के साथ है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को शूटर्स ने एक रिवाल्वर से फायरिंग करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि मुंबई से सूरत पहुंचने पर जब तापी नदी का पुल आया था तो उन्होंनें उसे नदी में फेंक दिया है। इसके बाद शूटर्स बस से कच्छ जिले के भुज पहुंचे थे। जहां से उनकी गिरफ्तारी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

File not found.