बीजेपी ने महाराष्ट्र के लिए घोषित किए 20 उम्मीदवार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव

मुंबई: महाराष्ट्र की 20 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर बीजेपी महायुति (ग्रैंड अलायंस) के साथ चुनाव लड़ रही है। ग्रैंड अलायंस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शामिल है। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें पर महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस की अगुवाई वाली एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांंग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार ) शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र की लोकसभा सीटें पर घोषित बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

क्रम लोकसभा सीट बीजेपी
1 नंदुरबार डॉ. हिना गावित
2 धुले डॉ सुभाष भामरे
3 जलगांव स्मिता वाघ
4 रावेर रक्षा निखिल खडसे
5 बुलढाणा
6 अकोला अनूप धोत्रे
7 अमरावती
8 वर्धा रामदास तडस
9 रामटेक
10 नागपुर नितिन गडकरी
11 भंडारा-गोंदिया
12 गढ़चिरौली-चिमूर
13 चंद्रपुर सुधीर मुंगंटीवार
14 यवतमाल-वाशिम
15 हिंगोली
16 नांदेड़ प्रताप राव पाटिल चिखलिकर
17 परभाणी
18 जालना राव साहेब दानवे
19 औरंगाबाद
20 डिंडोरी डॉ भारती प्रवीण पवार
21 नासिक
22 पालघर
23 भिवंडी कपिल पाटिल
24 कल्याण
25 ठाणे
26 मुंबई नार्थ पीयूष गोयल
27 मुंंबई नॉर्थ वेस्ट
28 मुंबई नाॅर्थ ईस्ट मिहिर कोटेचा
29 मुंबई नॉर्थ सेंट्रल
30 मुंबई साउथ सेंट्रल
31 मुंबई साउथ
32 रायगढ़
33 मावल
34 पुणे मुरलीधर किशन मोहोल
35 बारामती
36 शिरूर
37 अहमदनगर डॉ. सुजय विखे पाटिल
38 शिरडी
39 बीड पंकजा मुंडे
40 उस्मानाबाद
41 लातूर सुधाराम श्रृंगारे
42 सोलापुर
43 माढा रणजीतसिन्हा निंबालकर
44 सांगली संजयकाका पाटिल
45 सतारा
46 रत्नागिरी-सिंघदुर्ग
47 कोल्हापुर
48 हातकणंगले
कुल नौ सीटें हैं आरक्षित
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 48 है। इनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। चार सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में कुल आरक्षित सीटों की संख्या 9 है। 2008 के डी-लिमिटेशन से पहले आरक्षित सीटों की संख्या 7 थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *