नवी मुंबई में नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन, कैंसर जांच और परामर्श सहित कई सुविधाएं उपलब्ध

नवी मुंबई के खरघर स्थित ओवे सेक्टर-30 के साई मंदिर परिसर में आज एक नि:शुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन साई हॉस्पिटल और एएआई सेवा सामाजिक संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

रविवार, 28 जून 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों के लिए नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श तथा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार 50 नि:शुल्क मैमोग्राफी जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग भी दी गई।

शिविर में यह जानकारी भी दी गई कि मुख्यमंत्री सहायता निधि योजना के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क अथवा रियायती दरों पर कैंसर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बीएलपी श्रेणी के मरीजों के लिए सोनू सूद फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की है।

 

       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *