आम चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान

आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ, 93 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शाम 8 बजे तक लगभग 61.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि मतदान शाम छह बजे तक था, लेकिन अनेक मतदान केन्द्रों पर मतदाता इसके बाद भी कतार में दिखाई दिए। 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कुछ क्षेत्रों के मतदाताओं ने गर्मी के बावजूद, अपने मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस चरण के साथ, भारत के निर्वाचन आयोग ने प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सहयोग से, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, एसएमएस अलर्ट, व्हाट्सएप संदेश और वॉयस कॉल के माध्यम से मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक तंत्र शुरू किया। तीसरे चरण के समापन के साथ, आम चुनाव 2024 के लिए 20 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो गया है। इस चरण में कुल 1331 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

मतदाताओं के आंकड़े और मतदान करने वालों की संख्या:

प्रत्येक राज्य में मतदान करने वालों की अनुमानित संख्या/ तीसरे चरण में जिन 93 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों पर मतदान हुआ / प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अनुमानित आंकड़े पहले से ही वोटर टर्नआउट ऐप (वीटीआर ऐप) पर उपलब्ध करा दिए गए। आयोग ने मीडिया और अन्य हितधारकों की सुविधा के लिए राज्य/पीसी/एसी वार आंकड़ों के अलावा कुल चरण-वार मतदान दिखाने के लिए वीटीआर ऐप में एक नई सुविधा जोड़ी है। वीटीआर ऐप निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है:

https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.eci.pollturnout&hl=en_IN

https://apps.apple.com/in/app/voter-turnout-app/id1536366882

मतदान करने वाले मतदाताओं के रात 8 बजे तक अनुमानित आंकड़ों को वीटीआर ऐप पर निरंतर अपडेट किया गया क्योंकि विभिन्न मतदान दल औपचारिक रूप से मतदान बंद कर देंगे और प्रत्येक मतदान केन्द्र पर उम्मीदवारों के मतदान एजेंटों को फॉर्म 17सी सौंप देंगे। वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार, प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की संख्या को फॉर्म 17सी में पूर्ण संख्या में दर्ज किया जाना है। पारदर्शिता के एक मजबूत उपाय के रूप में, पीठासीन अधिकारी और सभी उपस्थित मतदान एजेंटों द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित फॉर्म 17सी की प्रतियां सभी उपस्थित मतदान एजेंटों के साथ साझा की जाती हैं। इस प्रकार, उम्मीदवारों के पास मतदान की वास्तविक संख्या का बूथवार डेटा उपलब्ध होता है, जो एक वैधानिक आवश्यकता है।

मीडिया सहित सभी हितधारकों की बढ़ी हुई पारदर्शिता और सुविधा के एक और उपाय के रूप में पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदाताओं का पीसी वार डेटा भी क्रमशः अनुबंध ए1, ए2 और ए3 में साझा किया गया है। इससे नियमित अंतराल पर मतदाताओं की संख्या की गणना करने में सुविधा होगी, जब संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़ों के साथ-साथ कुल पीसीवार मतदान के आंकड़े वीटीआर ऐप पर अपडेट किए जाएंगे।

रात 8 बजे राज्यवार अनुमानित मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:

क्रम संख्या राज्य / केन्द्रशासित प्रदेश संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या मतदान करने वालों का अनुमानित %
1 असम 4 75.26
2 बिहार 5 56.55
3 छत्तीसगढ़ 7 66.99
4 दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 2 65.23
5 गोवा 2 74.27
6 गुजरात 25 56.76
7 कर्नाटक 14 67.76
8 मध्य प्रदेश 9 63.09
9 महाराष्ट्र 11 54.77
10 उत्तर प्रदेश 10 57.34
11 पश्चिम बंगाल 4 73.93
उपरोक्त 11 राज्य

(93 पीसी)

93 61.45

यहां प्रदर्शित डेटा फील्ड अधिकारी द्वारा सिस्टम में भरी जा रही जानकारी के अनुसार है। यह एक अनुमानित रूझान हैक्योंकि कुछ मतदान केन्द्रों (पीएस) से डेटा प्राप्त करने में समय लगता है और इस रूझान में पोस्टल बैलेट शामिल नहीं है। प्रत्येक पीएस के लिए दर्ज किए गए वोटों का अंतिम वास्तविक लेखा-जोखा मतदान समाप्ति पर सभी मतदान एजेंटों के साथ फॉर्म  17सी में साझा किया जाता है।

हितधारकों को और अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए, आयोग ने उपरोक्त तालिका को अपडेट करने और आज रात 11.30 बजे के करीब अनुमानित मतदान प्रतिशत फिर से जारी करने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट है कि इसे फ़ील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाएगा क्योंकि मतदान दल लौटते रहेंगे और वीटीआर ऐप पर पीसी वार (संबंधित एसी खंडों के साथ) लाइव उपलब्ध रहेंगे।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मतदान के एक दिन बाद उम्मीदवारों या उनके अधिकृत मतदान एजेंटों की उपस्थिति में चुनाव पत्रों की जांच की जाती है। पुनर्मतदान कराने का निर्णय, यदि कोई हो, भी उसके बाद लिया जाता है। कुछ मतदान दल भौगोलिक/लॉजिस्टिकल स्थितियों के आधार पर मतदान के बाद लौट आते हैं। आयोग, जांच के बाद और पुनर्मतदान की संख्या/दोबारा मतदान कराने के कार्यक्रम के आधार पर, 11.5.2024 तक लिंग-वार विवरण के साथ मतदान करने वालों के नवीनतम आंकड़े प्रकाशित करेगा। किसी भी स्थिति में वीटीआर ऐप हमेशा की तरह नवीनतम मतदान आंकड़े प्रदर्शित करना जारी रखेगा।

मतदान केन्द्रों पर मतदाता

सबसे बड़े चुनाव की मतदान के दिन की हाई रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें और जमीन पर मनुष्य और लॉजिस्टिक्स की आवाजाहीमतदान दलों की आवाजाहीमतदान केन्द्रोंमतदाताओं का उत्साह यहां देखा जा सकता है: https://www.eci.gov.in/ge-2024- photogallery

चुनाव सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराना

तीनों चरणों में सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें देश का पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्र शामिल थे। सीईसी श्री राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग ने ईसी श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू के साथ चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू पर नियमित रूप से कड़ी नजर रखी। मतदाताओं के लिए बिना किसी डर या भय के वोट डालने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे।

 

दुनिया के सामने भारत के लोकतंत्र का प्रदर्शन

चरण-3 में, 23 देशों के 75 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया देखने के लिए 6 राज्यों के अनेक मतदान केन्द्रों का दौरा किया। प्रतिनिधियों ने मतदान टीमों को मतदान सामग्री और मशीनें भेजने की प्रक्रिया भी देखी और परिमाण, पारदर्शिता और सबसे महत्वपूर्ण रूप से मतदाताओं के खुशगवार मूड की सराहना की।

 

फिलीपींस और श्रीलंका के प्रतिनिधि भोपाल में मतदान केन्द्र का दौरा करते हुए

गोवा में भूटानमंगोलिया और इज़राइल के प्रतिनिधि

मतदाताओं की सुविधा के लिए शामियाना, पीने का पानी, चिकित्सा किट, पंखे सहित मतदाताओं को गर्मी के मौसम से बचाने की सावधानीपूर्वक व्यवस्था की थी। आयोग ने आदिवासी संस्कृति और स्थानीय थीम पर सजाए गए मतदान केन्द्रों के साथ आदिवासी समूहों के बीच मतदान की सुविधा के लिए विशेष प्रयास किए थे। मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए महिला आदिवासी मतदाता बच्चों के साथ निकलीं। छत्तीसगढ़ में सरगुजा संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर एक ही परिवार की पांच पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया।

कर्नाटक के शिमोगा में मतदान केन्द्र और गुजरात के वलसाड में पर्यावरण अनुकूल पीएस

छत्तीसगढ़ में मतदान केन्द्र पर पहाड़ी कोरवा पीवीटीजी

गुजरात के अलियाबेट द्वीप में शिपिंग कंटेनर पीएस कंटेनर  सेमली पीएसछत्तीसगढ़ में मतदाताओं की पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया

 

गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां इस चरण में मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में मतदान छठे चरण के लिए पुनर्निर्धारित किया गया। इसके अलावा, गुजरात में सूरत संसदीय क्षेत्र में चुनाव नहीं हुआ क्योंकि उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिया गया।

अगले चरण (चौथा चरण) का मतदान 13 मई, 2024 को 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित है।

 

अनुलग्नक – संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वार मतदाताओं के आंकड़े

अनुलग्नक-ए1

 

चरण-1: संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वार मतदाताओं के आंकड़े
राज्य का नाम संसदीय क्षेत्र का नाम मतदाता *
अरूणाचल प्रदेश अरूणाचल पश्चिम 517384
अरूणाचल प्रदेश अरूणाचल पूर्व 375310
असम सोनीतपुर 1633800
असम लखीमपुर 1577234
असम डिब्रूगढ़ 1659588
असम जोरहाट 1727121
असम काजीरंगा 2050126
बिहार औरंगाबाद 1871564
बिहार गया 1816815
बिहार नवादा 2006124
बिहार जमुई 1907126
मध्य प्रदेश सीधी 2028451
मध्य प्रदेश शहडोल 1777185
मध्य प्रदेश जबलपुर 1896346
मध्य प्रदेश बालाघाट 1873653
मध्य प्रदेश मंडला 2101811
मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा 1632190
महाराष्ट्र नागपुर 2223281
महाराष्ट्र रामटेक 2049085
महाराष्ट्र भंडारा गोंडिया 1827188
महाराष्ट्र गढ़चिरौली – चीमूर 1617207
महाराष्ट्र चन्द्रपुर 1837906
मणिपुर अंदरूनी मणिपुर 991574
मणिपुर बाहरी मणिपुर 553078
मेघालय शिलांग 1400411
मेघालय तूरा 826156
मिजोरम मिजोरम 856364
नागालैंड नागालैंड 1317536
राजस्थान गंगानगर 2102002
राजस्थान बीकानेर 2048399
राजस्थान चुरू 2213187
राजस्थान झुंझनू 2068540
राजस्थान सीकर 2214900
राजस्थान जयपुर 2287350
राजस्थान जयपुर ग्रामीण 2184978
राजस्थान अलवर 2059888
राजस्थान भरतपुर 2114916
राजस्थान करौली-धौलपुर 1975352
राजस्थान दौसा 1899304
राजस्थान नागौर 2146725
सिक्किम सिक्किम 464140
तमिलनाडु तिरूवलूर 2085991
तमिलनाडु चेन्नई उत्तर 1496224
तमिलनाडु चेन्नई मध्य 1350161
तमिलनाडु चेन्नई दक्षिण 2023133
तमिलनाडु श्रीपेरूम्बुदूर 2382119
तमिलनाडु कांचीपुरम 1748866
तमिलनाडु आराक्कोनम 1562871
तमिलनाडु वैलोर 1528273
तमिलनाडु कृष्णागिरी 1623179
तमिलनाडु तिरूवन्नमलई 1533099
तमिलनाडु अरानी 1496118
तमिलनाडु विल्लुपुरम 1503115
तमिलनाडु कल्लकुरीची 1568681
तमिलनाडु धर्मपुरी 1524896
तमिलनाडु सेलम 1658681
तमिलनाडु नमक्कल 1452562
तमिलनाडु इरोड 1538778
तमिलनाडु नीलगिरी 1428387
तमिलनाडु तिरूपुर 1608521
तमिलनाडु कोयम्बटूर 2106124
तमिलनाडु पोल्लाची 1597467
तमिलनाडु डिंडीगल 1607051
तमिलनाडु पेरमबलूर 1446352
तमिलनाडु कड्डालौर 1412746
तमिलनाडु चिदम्बरम 1519847
तमिलनाडु नागपट्टीनम 1345120
तमिलनाडु मयीलादूथुरई 1545568
तमिलनाडु तंजावूर 1501226
तमिलनाडु करूर 1429790
तमिलनाडु तिरूचिरापल्ली 1553985
तमिलनाडु शिवगंगा 1633857
तमिलनाडु मदुरै 1582271
तमिलनाडु थैनी 1622949
तमिलनाडु विरूधुनगर 1501942
तमिलनाडु रामनाथपुरम 1617688
तमिलनाडु थुथूक्कुडी 1458430
तमिलनाडु तेनकासी 1525439
तमिलनाडु तिरूनेलवेली 1654503
तमिलनाडु कन्याकुमारी 1557915
त्रिपुरा त्रिपुरा पश्चिम 1463526
उत्तर प्रदेश कैराना 1722432
उत्तर प्रदेश सहारनपुर 1855310
उत्तर प्रदेश बिजनौर 1738307
उत्तर प्रदेश नगीना 1644909
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद 2059578
उत्तर प्रदेश रामपुर 1731836
उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर 1817472
उत्तर प्रदेश पीलीभीत 1831699
 पश्चिम बंगाल कूचबिहार 1966893
पश्चिम बंगाल अलीपुरद्वार 1773252
पश्चिम बंगाल जलपाईगुड़ी 1885963
छत्तीसगढ़ बस्तर 1472207
 उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल 1577664
उत्तराखंड हरिद्वार 2035726
उत्तराखंड अल्मोड़ा 1339327
उत्तराखंड गढ़वाल 1369388
उत्तराखंड नैनीताल-उधमसिंहनगर 2015809
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 315148
लक्षद्वीप लक्षद्वीप 57784
पुद्दुच्चेरी पुद्दुच्चेरी 1023699
जम्मू और कश्मीर उधमपुर 1623195

 

मतदाताओं की संख्या में सेवा मतदाताओं की गिनती शामिल नहीं है

अनुलग्नक-ए2

 

चरण2संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वार मतदाताओं के आंकड़े
राज्य का नाम संसदीय क्षेत्र का नाम मतदाता *
असम दारांग-उदालगुड़ी 2209314
असम नौगांव 1817204
असम दीफू 901032
असम सिलचर 1369578
असम करीमगंज 1412148
बिहार किशनगंज 1829994
बिहार कटिहार 1833009
बिहार पूर्णिया 1893698
बिहार भागलपुर 1983031
बिहार बांका 1856566
कर्नाटक उदुपी चिकमगलूर 1585162
कर्नाटक चित्रदुर्ग 1856876
कर्नाटक तुमकूर 1661309
कर्नाटक कोलर 1726914
कर्नाटक बेंगलौर उत्तर 3214496
कर्नाटक बेंगलौर मध्य 2433751
कर्नाटक बेंगलौर दक्षिण 2341759
कर्नाटक चिक्कबल्लपुर 1981347
कर्नाटक बेंगलौर ग्रामीण 2802580
कर्नाटक हासन 1736610
कर्नाटक दक्षिण कन्नड़ 1817603
कर्नाटक मांड्या 1779243
कर्नाटक मैसूर 2092222
कर्नाटक चामराजनगर 1778310
केरल कासरगौड़ 1452230
केरल कन्नूर 1358368
केरल वडकारा 1421883
केरल कोझीकोड 1429631
केरल वायनाड 1462423
केरल मल्लपुरम 1479921
केरल पोन्नानी 1470804
केरल पलक्कड़ 1398143
केरल अलाथूर 1337496
केरल त्रिचूर 1483055
केरल एरनाकुलम 1324047
केरल चलाकुडी 1310529
केरल इदुक्की 1250157
केरल कोट्टायम 1254823
केरल पथनमथीट्टा 1429700
केरल अलापुझा 1400083

केरल मवेलीक्कारा 1331880
केरल कोलम 1326648
केरल अट्टीगंल 1396807
केरल तिरूवनंतपुरम 1430531
मध्य प्रदेश टीकमगढ़ 1826585
मध्य प्रदेश दमोह 1925314
मध्य प्रदेश सतना 1705260
मध्य प्रदेश रीवा 1852126
मध्य प्रदेश खजुराहो 1997483
मध्य प्रदेश होशंगाबाद 1855692
महाराष्ट्र बुलढाणा 1782700
महाराष्ट्र अकोला 1890814
महाराष्ट्र अमरावती 1836078
महाराष्ट्र वर्धा 1682771
महाराष्ट्र यवतमाल- वाशिम 1940916
महाराष्ट्र नांदेड़ 1851843
महाराष्ट्र हींगोली 1817734
महाराष्ट्र परभणी 2123056
मणिपुर बाहरी मणिपुर 484949
राजस्थान टोंक-सवाई माधोपुर 2148128
राजस्थान अजमेर 1995699
राजस्थान पाली 2343232
राजस्थान जोधपुर 2132713
राजस्थान बाड़मेर 2206237
राजस्थान जालौर 2297328
राजस्थान उदयपुर 2230971
राजस्थान बांसवाड़ा 2200438
राजस्थान चित्तौड़गढ़ 2170167
राजस्थान राजसमंद 2060942
राजस्थान भीलवाड़ा 2147159
राजस्थान कोटा 2088023
राजस्थान झालावाड़-बरन 2030525
त्रिपुरा त्रिपुरा पूर्व 1396761
उत्तर प्रदेश मेरठ 2000530
उत्तर प्रदेश बागपत 1653146
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद 2945487
उत्तर प्रदेश अमरोहा 1716641
उत्तर प्रदेश गौतमबुद्धनगर 2675148
उत्तर प्रदेश बुलंदशहर 1859462
उत्तर प्रदेश अलीगढ़ 1997234
उत्तर प्रदेश मथुरा 1929550
पश्चिम बंगाल दार्जीलिंग 1765744
पश्चिम बंगाल रायगंज 1790245
पश्चिम बंगाल बलूरघाट 1561966
छत्तीसगढ़ महासमंद 1762477
छत्तीसगढ़ राजनंदगांव 1868021

छत्तीसगढ़ कांकेर 1654440
जम्मू और कश्मीर जम्मू 1781545

 

मतदाताओं की संख्या में सेवा मतदाताओं की गिनती शामिल नहीं है

अनुलग्नक-ए3

 

चरण3संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वार मतदाताओं के आंकड़े
राज्य का नाम संसदीय क्षेत्र का नाम मतदाता *
असम कोकराझार 1484571
असम धुबरी 2660827
असम बारपेटा 1966847
असम गुवाहाटी 2036846
बिहार झंझारपुर 2003040
बिहार सुपौल 1927207
बिहार अररिया 2018767
बिहार मधेपुरा 2071166
बिहार खगडि़या 1840217
छत्तीसगढ़ सरगुजा 1819347
छत्तीसगढ़ रायगढ़ 1838547
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चम्पा 2056047
छत्तीसगढ़ कोरबा 1618864
छत्तीसगढ़ बिलासपुर 2102687
छत्तीसगढ़ दुर्ग 2090414
छत्तीसगढ़ रायपुर 2375379
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव  

दमन और दीव

 

134189

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव  

दादरा और नगर हवेली

 

283024

गोवा उत्तर गोवा 580577
गोवा दक्षिण गोवा 598767
गुजरात कच्छ 1943136
गुजरात बनासकांठा 1961924
गुजरात पाटन 2019916
गुजरात मेहसाणा 1770617
गुजरात साबरकांठा 1976349
गुजरात गांधीनगर 2182736
गुजरात अहमदाबाद पूर्व 2038162
गुजरात अहमदाबाद पश्चिम 1726987
गुजरात सुरेन्द्रनगर 2033419
गुजरात राजकोट 2112273
गुजरात पोरबन्दर 1768212
गुजरात जामनगर 1817864
गुजरात जूनागढ़ 1795110
गुजरात अमरेली 1732810
गुजरात भावनगर 1916900

गुजरात आणंद 1780182
गुजरात खेड़ा 2007404
गुजरात पंचमहल 1896743
गुजरात दहोद 1875136
गुजरात वडोदरा 1949573
गुजरात छोटा उदयपुर 1821708
गुजरात भड़ूच 1723353
गुजरात बरदोली 2048408
गुजरात नवसारी 2223550
गुजरात वलसाड़ 1859974
कर्नाटक चिक्कोडी 1761694
कर्नाटक बेलगाम 1923788
कर्नाटक बगलकोट 1806183
कर्नाटक बीजापुर 1946090
कर्नाटक गुलबर्गा 2098202
कर्नाटक रायचूर 2010103
कर्नाटक बीदर 1892962
कर्नाटक कोप्पल 1866397
कर्नाटक बेल्लारी 1884040
कर्नाटक हवेरी 1792774
कर्नाटक धारवाड़ 1831975
कर्नाटक उत्तर कन्नड़ 1641156
कर्नाटक दावणगेरे 1709244
कर्नाटक शिमोगा 1752885
मध्य प्रदेश मोरैना 2006730
मध्य प्रदेश भिंड 1900654
मध्य प्रदेश ग्वालियर 2154601
मध्य प्रदेश गुना 1889551
मध्य प्रदेश सागर 1745690
मध्य प्रदेश विदिशा 1945404
मध्य प्रदेश भोपाल 2339411
मध्य प्रदेश राजगढ़ 1875211
मध्य प्रदेश बेतूल 1895331
महाराष्ट्र रायगढ़ 1668372
महाराष्ट्र बारामती 2372668
महाराष्ट्र ओस्मानाबाद 1992737
महाराष्ट्र लातूर 1977042
महाराष्ट्र सोलापुर 2030119
महाराष्ट्र मधा 1991454
महाराष्ट्र सांगली 1868174
महाराष्ट्र सतारा 1889740
महाराष्ट्र रत्नागिरी- सिंधुदुर्ग 1451630
महाराष्ट्र कोल्हापुर 1936403
महाराष्ट्र हाटकणंगले 1814277
उत्तर प्रदेश संभल 1898202
उत्तर प्रदेश हाथरस 1938080

उत्तर प्रदेश आगरा 2072685
उत्तर प्रदेश फतेहपुर सीकरी 1798823
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद 1890772
उत्तर प्रदेश मैनपुरी 1790797
उत्तर प्रदेश ऐटा 1700524
उत्तर प्रदेश बदायूं 2008758
उत्तर प्रदेश आंवला 1891713
उत्तर प्रदेश बरेली 1924434
पश्चिम बंगाल मालदा उत्तर 1862035
पश्चिम बंगाल मालदा दक्षिण 1782159
पश्चिम बंगाल जांगीपुर 1805360
पश्चिम बंगाल मुर्शीदाबाद 1888097

मतदाताओं की संख्या में सेवा मतदाताओं की गिनती शामिल नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *